Rajasthan Librarian Recruitment 2025 notification

Ticker

6/recent/ticker-posts

Rajasthan Librarian Recruitment 2025 notification

 Rajasthan Librarian Recruitment 2025 

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और 12वीं पास हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका आ गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान लाइब्रेरियन भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में कुल 548 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए 470 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 65 पद शामिल हैं। इस भर्ती के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग में पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड तृतीय पदों पर भर्ती की जाएगी।

Rajasthan Librarian Recruitment 2025 notification
 Rajasthan Librarian Recruitment 2025 notification

Rajasthan Librarian Recruitment 2025

भर्ती का नाम                          राजस्थान लाइब्रेरियन भर्ती 2025

भर्ती बोर्ड                                 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)

पद का नाम                           लाइब्रेरियन ग्रेड-III (Librarian Grade-III)

कुल पद                                   548 पद

आवेदन शुरू                            5 मार्च 2025

अंतिम तिथि                           3 अप्रैल 2025

परीक्षा तिथि                            27 जुलाई 2025

आवेदन शुल्क                         सामान्य/अन्य राज्य 600,

    OBC/EWS/SC/ST/दिव्यांग 400

शैक्षणिक योग्यता                   12वीं पास

आयु सीमा                              18 से 40 वर्ष


राजस्थान लाइब्रेरियन भर्ती के लिए आवेदन शुल्क (Application Fee for Rajasthan Librarian Recruitment)
सामान्य वर्ग और अन्य राज्य के आवेदकों को ₹600 आवेदन शुल्क देना होगा।
राजस्थान के OBC, EWS, SC, ST और दिव्यांगजन आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क ₹400 निर्धारित किया गया है।

राजस्थान लाइब्रेरियन भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification for Rajasthan Librarian Recruitment)

राजस्थान लाइब्रेरियन भर्ती 2025 के लिए आवेदक को 12वीं पास होना अनिवार्य है और इसके साथ ही उसके पास लाइब्रेरी साइंस में डिप्लोमा होना चाहिए या फिर लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन साइंस में स्नातक डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। यदि आवेदक अंतिम वर्ष का विद्यार्थी है तो वह भी आवेदन कर सकता है, लेकिन परीक्षा से पहले अपनी योग्यता पूरी करना अनिवार्य होगा।
राजस्थान लाइब्रेरियन भर्ती में आयु सीमा (Age Limit in Rajasthan Librarian Recruitment)

राजस्थान लाइब्रेरियन भर्ती 2025 में आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

राजस्थान लाइब्रेरियन भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

राजस्थान लाइब्रेरियन भर्ती 2025 में चयन प्रक्रिया इस प्रकार होगी। सबसे पहले आवेदकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें दो पेपर होंगे। पेपर-1 में 100 प्रश्न होंगे और यह 200 अंकों का होगा, जिसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। इसके बाद पेपर-2 भी 100 प्रश्नों और 200 अंकों का होगा, जिसके लिए 2 घंटे का समय निर्धारित है। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान रहेगा, जहां हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद आवेदकों के दस्तावेज़ों का सत्यापन किया जाएगा और अंत में मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा।

राजस्थान लाइब्रेरियन भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको नीचे बताए गए आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

  • सबसे पहले आप राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां जाने के बाद आप “Rajasthan Librarian Recruitment 2025” वाले लिंक पर क्लिक करें। अब आपके सामने SSO Portal खुलकर आ जाएगा
  • यहां आप अपना लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद आप “Recruitment Portal” में जाएं और “Apply Online” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप आवेदन फॉर्म में अपनी सभी जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें। अब आप अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद आप अपना आवेदन फॉर्म अच्छे से चेक करें और सबमिट कर दें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद आप उसका एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें और सुरक्षित रख लें।

Post a Comment

0 Comments

INDIAN TECHNO FUNDA

Here you will get complete information about LIC, SIP and Government Jobs Information Update and job work is also done here, for more information you can join our telegram! Come and join us!