राजमा कबाब (RAJMA KEBAB), सामग्री, बनाने की विधि Rajma Kabab (RAJMA KEBAB), Ingredients, Method of Preparation

Ticker

6/recent/ticker-posts

राजमा कबाब (RAJMA KEBAB), सामग्री, बनाने की विधि Rajma Kabab (RAJMA KEBAB), Ingredients, Method of Preparation

राजमा कबाब (RAJMA KEBAB)

RAJMA KEBAB
RAJMA KEBAB

सामग्री - राजमा 2 कप उबले हुए, काजू - आधा कप पानी में भीगे हुए, सत्तू या बेसन - 3 बड़े चम्मच भुना हुआ, हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई, अदरक - लहसुन का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटा चम्मच, भुना जीरा पाउडर - 1 छोटा चम्मच, धनिया पाउडर - आधा छोटा चम्मच, अमचूर पाउडर - आधा छोटा चम्मच, हरी इलाइची पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच, गरम मसाला पाउडर - आधा छोटा चम्मच, हरा धनिया - 1 मुट्ठी, नमक - स्वादानुसार, तेल - तलने के लिए!

बनाने की विधि -

काजू को पानी में एक घंटे के लिए भिगोकर रख दें इन्हे मिक्सर में थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें!

अब एक बॉल में उबले हुए राजमा को अच्छी तरह से मसलें इसमें सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मसलें इसमें सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं !

अब अपने हाथों को गीला करें और फिर मिश्रण का छोटा सा हिस्सा हथेली रखकर कबाब की तरह आकार दें इसी तरह सभी मिश्रण के कबाब तैयार करें और फिर आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें!

इन्हे मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा होने तक दोनों तरफ से धीमी आँच पर फ्राई करें!

और फिर कबाब धनिए पुदीने की चटनी के साथ परोसे!

Post a Comment

0 Comments

INDIAN TECHNO FUNDA

Here you will get complete information about LIC, SIP and Government Jobs Information Update and job work is also done here, for more information you can join our telegram! Come and join us!