Momos Recipe Tips Home Made

Ticker

6/recent/ticker-posts

Momos Recipe Tips Home Made

 Momos Recipe:-

घर पर आसान विधि से तैयार करें मोमोज, बनाने के लिए स्टीमर की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

Easy Chicken Momo Dumplings (Sajilo Kukhura ko Momo) सजिलो कुखुराको म:म: 

 मोमोज बनाने का सामान

  • मैदा – 1 कप  
  • नमक – स्वाद अनुसार  
  • तेल – 1 चम्मच (मोमो बेलने के लिए)  
  • सब्जियां (पत्ता गोभी, गाजर, प्याज, शिमला मिर्च )  
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच  
  • सोया सॉस – 1 चम्मच  
  • काली मिर्च – स्वाद अनुसार   

  विधि

मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले मैदे में थोड़ा नमक मिलाकर पानी से नरम आटा गूंथ लें और 15-20 मिनट ढककर रख दें। ध्यान रखें इस मैदा को ज्यादा टाइट नहीं गूंथना है। मैदा गूंथने के बाद इसे साइड में रख दें और फिर अब बारी आती है, इसकी फिलिंग तैयार करने की। इसके लिए सब्जियों को तेल में थोड़ा भून लें, उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक, काली मिर्च और सोया सॉस डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके थोड़ा भून लें। इसे पूरी तरह से गलाने की जरूरत नहीं है। अब मैदे की छोटी लोइयां बेलें, उसमें स्टफिंग भरें और मोमोज का आकार दें। इसे आप अपने पसंदीदा आकार दे सकते हैं। अगर आपके पास स्टीमर है तो उसकी निचली सतह पर पानी भरें और ऊपर प्लेट्स में मोमोज भरकर रख दें। इसे 15 मिनट तक स्टीम होने दें और फिर ये तैयार हैं।  यदि आपके पास स्टीमर नहीं है तो एक गहरे पैन में थोड़ा पानी डालें और फिर ऊपर एक छलनी रखें और उसमें केले का पत्ता या तेल लगा प्लेट रखें। मोमो उसमें रखें और ढक्कन लगाकर 10-15 मिनट पकाएं। बिना स्टीमर के बने ये मोमोज स्वाद में बाजार से किसी भी तरह कम नहीं होंगे।

Post a Comment

0 Comments

INDIAN TECHNO FUNDA

Here you will get complete information about LIC, SIP and Government Jobs Information Update and job work is also done here, for more information you can join our telegram! Come and join us!