12वीं के बाद पढ़ाई छूट गई? कॉलेज जाए बिना बन सकते हैं मालामाल, ये कोर्स बना देंगे लाइफ
Skill Based Courses for Dropouts: पढ़ाई बीच में छूट गई? चिंता न करें. 6 महीने के शॉर्ट-टर्म स्किल-बेस्ड कोर्सेज आपको सीधे नौकरी दिलवा देंगे. डिजिटल मार्केटिंग से लेकर टेक्निकल डिप्लोमा तक, जानिए वो रास्ते जो आपको बिना लंबी डिग्री के भी आत्मनिर्भर बना देंगे.
![]() |
Skill Based Courses |
6 महीने का डिप्लोमा करने वाले कुछ युवा साधारण ग्रेजुएट से कहीं ज्यादा और जल्दी कमाना शुरू कर देते हैं. अगर आपने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी या कॉलेज की महंगी फीस नहीं भर सकते तो निराश होने की जरूरत नहीं है. वोकेशनल कोर्स और स्किल-बेस्ड डिप्लोमा ऐसे फास्ट ट्रैक रास्ते हैं जो महज 6 महीनों में ऑफिस की कुर्सी या फील्ड की कमान थमा सकते हैं. ये कोर्स इंडस्ट्री की डिमांड पर फोकस्ड हैं. इनमें वो काम सिखाया जाता है, जिसके लिए कंपनियां आपको मोटी सैलरी देने को तैयार बैठी हैं.
हुनर से मिलेगी नौकरी: शॉर्ट टर्म कोर्स
आज-कल कई सरकारी और निजी संस्थान ऐसे कोर्सेज करवा रहे हैं, जिनकी अवधि 3 से 6 महीने है और डिमांड सातवें आसमान पर है:
- डिजिटल मार्केटिंग डिप्लोमा: आज हर छोटी-बड़ी दुकान और कंपनी ऑनलाइन है. 6 महीने का यह कोर्स सोशल मीडिया हैंडलिंग, SEO और विज्ञापन चलाना सिखा देता है. शुरुआती सैलरी ही 20-25 हजार रुपये तक हो सकती है.
- ग्राफिक डिजाइनिंग और वीडियो एडिटिंग: यूट्यूब और इंस्टाग्राम के दौर में कंटेंट ही किंग है. अगर आप फोटोशॉप या प्रीमियर प्रो जैसे सॉफ्टवेयर सीख लेते हैं तो फ्रीलांसिंग या जॉब के जरिए तुरंत कमाना शुरू कर सकते हैं.
- मोबाइल और लैपटॉप रिपेयरिंग: यह ऐसा एवरग्रीन कोर्स है जो कभी मंदी का शिकार नहीं होता. 3 से 6 महीने की ट्रेनिंग के बाद आप अपना खुद का सेंटर भी खोल सकते हैं.
- हॉस्पिटैलिटी और फ्रंट ऑफिस मैनेजमेंट: होटल और सर्विस सेक्टर में हमेशा स्मार्ट और स्किलफुल लोगों की तलाश रहती है. 6 महीने का डिप्लोमा बड़े होटल्स में एंट्री दिला सकता है.
- डेटा एंट्री और टैली (Tally): अकाउंट्स की समझ और तेज टाइपिंग आज भी हर छोटे-बड़े ऑफिस की बुनियादी जरूरत है.
ड्रॉपआउट्स के लिए ‘स्किल-बेस्ड’ रास्ता क्यों बेहतर है?
पारंपरिक डिग्री में थ्योरी 90% और प्रैक्टिकल 10% होता है, जबकि वोकेशनल कोर्सेज में इसका उल्टा है. यहां आप पहले दिन से ही काम करना सीख जाते हैं. ‘नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन’ (NSDC) जैसे सरकारी पोर्टल इन कोर्सेज को मान्यता देते हैं, जिससे सर्टिफिकेट की वैल्यू भी बढ़ जाती है.

0 Comments