Recruitment notification issued for 560 posts in UP; 7,338 vacancies for GSSSB CCE 2026, 331 openings in Himachal Pradesh

Ticker

6/recent/ticker-posts

Recruitment notification issued for 560 posts in UP; 7,338 vacancies for GSSSB CCE 2026, 331 openings in Himachal Pradesh

उप्र में 560 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; GSSSB CCE 2026 के लिए 7,338 वैकेंसी, हिमाचल प्रदेश में 331 ओपनिंग्स:-


आज की सरकारी नौकरी में जानकारी उप्र में फार्मासिस्ट के 560 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। गुजरात संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 के लिए पदों की संख्या बढ़ने का। साथ ही हिमाचल प्रदेश में 331 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की।

पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.… 

1. उप्र में फार्मासिस्ट के 560 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने फार्मासिस्ट के 560 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 9 मार्च 2026 से होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

उम्मीदवार 5 अप्रैल 2026 तक अपने आवेदन में करेक्शन कर सकेंगे। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 5 अप्रैल तय की गई है।

 

  

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • PET-2025 का वैलिड स्कोर होना चाहिए।
  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा।
  • उत्तर प्रदेश स्टेट फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 40 साल
  • आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

फीस :

सभी वर्गों के लिए : 25 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • PET-2025 के अंकों के आधार पर मेंस परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग
  • रिटन एग्जाम
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

सैलरी :

5,200 से 20,200 रुपए प्रतिमाह

एग्जाम पैटर्न :

  • एग्जाम मोड : ऑफलाइन
  • क्वेश्चन टाइप : ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन
  • कुल प्रश्नों की संख्या : 100
  • कुल अंक : 100
  • ड्यूरेशन : 2 घंटे
  • निगेटिव मार्किंग : एक चौथाई

 

 ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • PET रजिस्ट्रेशन नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉग-इन करें।
  • मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • रजिस्ट्रेशन पेज पर एंटर वेरिफिकेशन कोड में वेरिफिकेशन कोड भरकर सब्मिट कर दें।
  • एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म को सब्मिट कर दें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

 ऑनलाइन आवेदन लिंक:-

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 

Post a Comment

0 Comments

INDIAN TECHNO FUNDA

Here you will get complete information about LIC, SIP and Government Jobs Information Update and job work is also done here, for more information you can join our telegram! Come and join us!